पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए रांची तैयार, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे मेजबानी,गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
रांची : राजधनी रांची के रेडिसन ब्लू होटल में 10 जुलाई को होने वाली पूर्व क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए झारखंड तैयार है। इस बैठक में देश के गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में बिहार,बंगाल,उड़ीसा के मुख्यमंत्री के शामिल होने की सूचना है। यह बैठक मई महीने में ही प्रस्तावित था। लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के कारण इस बैठक को टाल दिया गया था। दस जुलाई को होने वाली बैठक को देखते हुए राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। बड़ी गाड़ियों का परिचालन उस रूट पर प्रतिबंध कर दिया है। बैठक में शामिल होने मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी बुधवार शाम को ही रांची पहुँच जाएंगे। वे रेडिसन होटल में ठहरेंगे। वहीं पर प्रदेश के कई भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं।
इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। हालांकि वे फिलहाल दिल्ली में हैं। वहां पर सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के साथ हैं। मुख्यमंत्री पिछले एक दस दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री आज इस बैठक में शामिल होंगे और केंद्र सरकार के पास बकाया 1.36 करोड़ की मांग गृह मंत्री अंकित शाह से करेंगे। इसके अलावा कई जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के राशि की मांग करेंगे।



