आदिवासियों के हक की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ही लड़ सकती है:सुमेर सिंह

खूंटी: अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया सामान्यवक सुमेर सिंह,वैभव शुक्ला एवम जिला कांग्रेस प्रवक्ता देवजीत देवघरिया ने रविवार को संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर एनडीए के खिलाफ जमकर हमला बोला है।
कांग्रेस नेता सुमेर सिंह ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा और उसके हक की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है। भाजपा सिर्फ और सिर्फ आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस लोकसभा चुनाव में घूम घूम कर अबकी बार चार सौ पार की बात करते हैं,इसमें कही न कहीं एक षड्यंत्र की बदबू आ रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,सोनिया गांधी जगह जगह जाकर लोगों को भाजपा की गलत नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। जिससे देश की जनता एक बार वहीं 2019 वाला भूल नहीं कर दे। हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में न्याय यात्रा चलाया। इसमें जनता का अपार प्यार मिला है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में कही भी हिंदू मुस्लिम की बातें नहीं कही गई है। लेकिन पीएम मोदी बड़े बड़े मंचों से कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं। मंगल सूत्र पर बयान दे रहे हैं।
पीएम मोदी अपनी हार से घबरा गए हैं। इसलिए कुछ भी बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में यदि देश में विकास नहीं हुआ होता तो पीएम मोदी को इतनी मेहनत नहीं करना होता। देश ने कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ है।इससे जनता इनसे नाराज है। पहले और दूसरे फेज में मतदान कम हुआ है। इससे भाजपा में बौखलाहट है। उन्होंने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस हर पढ़े लिखे बेरोजगार युवा को एक लाख रुपए देगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी देगी। नारी सम्मान के लिए महिलाओं को एक लाख रुपए देगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में स्थित एचईसी बदहाल हो गया है। 12 भाजपा के सांसद होने के बाद भी एचईसी की यह स्थिति है। खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी खूंटी में कोई काम नहीं हुआ।
भाजपा ने पिछले दस सालों में महंगाई पर कुछ नहीं किया है। उल्टे कहते हैं कि मंहगाई देश हित में जरूरी है। दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देने के बात कहा था। भाजपा न तो महंगाई और न ही रोजगार की बात करती है। मणिपुर की घटना ने पूरे देश की शर्मसार किया है। किसानों को भाजपा ने धोखा दिया है। एमएसपी वाला कानून नहीं बनाया।
इस अवसर पर प्रवक्ता छ्विकांत, ओपी प्रकाश मिश्र, मदन मिश्र,सायल अख्तर सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *