राज्य स्तरीय जूनियर बालिका लगोरी प्रतियोगिता 17 से सहरसा में
भागलपुर। सहरसा में राज्य स्तर पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय जूनियर बालिका लगोरी प्रतियोगिता को लेकर भागलपुर लगोरी टीम के खिलाड़ी शुक्रवार को सहरसा के लिए रवाना हुए। भागलपुर लगोरी संघ की ओर से बालिका वर्ग के जूनियर लगोरी खिलाड़ियों तथा टीम के कोच को सहरसा रवाना करने से पहले संघ के पदाधिकारियों ने सबों का उत्साहवर्धन किया। बताते चलें कि बिहार राज्य लगोरी संघ के तत्वाधान में आगामी 17 और 18 मई को सहरसा जिला लगोरी संघ द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर बालिका लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिहार के कई जिलों से लगोरी गेम के लिए जूनियर बालिका वर्ग की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। भागलपुर जिला लगोरी संघ के अध्यक्ष अभिषेक यादव, मुख्य संरक्षक शिशुपाल भारती, प्रधान संरक्षक एस जेड हसन उर्फ जिया भाई, संरक्षक मोहम्मद मुनव्वर अहमद, सचिव गौरव कुमार, सह-सचिव गौरव कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भागलपुर लगोरी प्रतियोगिता से जुड़ी जूनियर बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को सहरसा के लिए रवाना किया।



