भारी बारिश के दौरान ध्वस्त हुआ पुल, तेज धार के बीच पैदल चलना भी जानलेवा—आवागमन पूरी तरह ठप
लातेहार लगातार मूसलाधार बारिश ने राजडंडा पुल क्षतिग्रस्त हो गई है नदी में उफान और तेज बहाव के बीच पुल के क्षतिग्रस्त होने से अब वाहनों की आवाजाही तो पूरी तरह बंद है ही, पैदल गुजरना भी जान जोखिम में डालने के बराबर है पुल टूटा पड़ा है और ऊपर से पानी का तेज बहाव जारी है। ऐसे हालात में यदि कोई व्यक्ति या वाहन पुल पार करने की कोशिश करता है तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पुल की यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है।
प्रशासन तत्काल ले संज्ञान
पुल टूटने से आसपास के लोगों के आवागमन पर सीधा असर पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा लगाने और वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की जरूरत है राजडंडा पुल की तस्वीर साफ चेतावनी दे रही है—पुल टूटा है, पानी उफान पर है और रास्ता जानलेवा है। अब जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।



