अपडेटः हिंसा में घायल युवक पहले रिम्स से हुआ फरार, फिर इमरजेंसी के पास धराया

रांचीः राजधानी रांची में शुक्रवार को हुए बवाल में घायल युवक रविवार की सुबह रिम्स से फरार हो गया। लेकिन इसके कुछ घंटे के बाद उसे रिम्स के इमरजेंसी के पास पकड़ लिया गया। घायल युवक का नाम साबिर बताया जा रहा है। वह इस्लाम नगर का रहने वाला है। उसके पीठ में गोली का छर्रा लगने के बाद उसे रिम्स के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया थाl रिम्स के डॉक्टरों ने छर्रे को बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसे सर्जरी आईसीयू में भर्ती किया था गया था। लेकिन रविवार को मौका देख रविवार की सुबह वह वार्ड से फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *