चच्चा-भतीजा को एक-एक लाठी का देना होगा जवाब : अश्विनी चौबे

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रीय अश्विनी चौबे ने कहा कि महाठगबंधन सरकार ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया है। चच्चा-भतीजा को एक-एक लाठी का जवाब देना होगा। बिहार लाठी के दम पर नहीं चलेगा। चाचा-भतीजा की लठमार जोड़ी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शांतिपूर्ण मार्च पर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आपातकाल की याद दिला दी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा की चाचा-भतीजा की जोड़ी ये जान ले, बिहार संपूर्ण क्रांति की भूमि रही है। अंहकारी और दम्भी सरकार को नहीं चलने दिया था। इस महागठबंधन सरकार को भी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। महागठबंधन सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा मार्च में आई जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू किया। एक शांतिपूर्ण मार्च पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है। नीतीश कुमार और तेजस्वी लालू यादव के इस गुंडाराज को बिहार की जनता भुगत रही है।
चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की पुलिस ने हमारे कार्यकर्ता की राजनीतिक हत्या की है। हम विजय की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे। सीएम तानाशाह कान खोल के सुन लो, तुम्हारे कुशासन और तानाशाही के खिलाफ बिहार की जनता और हमारा एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत ऐम्बुलेंस का इंतजाम नहीं किया गया था, जिस वजह से घायलों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *