सत्ता से दूर रहने वाबजूद राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के एनडीए के वोटों का मूल्य यूपीए से है ज्यादा

रांची : झारखंड में एनडीए के वोटों का मूल्य 15548 और यूपीए के वोटों का मूल्य 12340 है। यहां लोकसभा और राज्यसभा के सीटों की संख्या 20 है। कुल 15 सीटों पर बीजेपी के सदस्य हैं। वहीं राज्यसभा और लोकसभा में यूपीए के सदस्यों की संख्या पांच है। इस हिसाब से राज्यसभा और लोकसभा सदस्य के वोटों का मूल्य 708 होता है। हालांकि विधानसभा में यूपीए की स्थिति मजबूत है। कांग्रेस, झामुमो, राजद, एनसीपी के अलावा माले भी सत्ता पक्ष के साथ है। ऐसे में यूपीए सदस्यों की कुल संख्या विधानसभा में मौजूदा समय में 50 नजर आती है। झारखंड विधानसभा के एक सदस्य के वोट का मूल्य 176 आंका गया है। इस हिसाब से विधानसभा में यूपीए के मत 8800 होते हैं। वहीं भाजपा के सदस्यों की संख्या 26 और और सहयोगा आजसू के दो है। कुल सदस्यों के वोटों का मूल्य 4928 नजर आ रहा है। निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव का रुख चुनाव के समय ही स्पष्ट होगा। जबकि रिक्त हुई मांडर विधानसभा में इन दिनों चुनाव हो रहे हैं, इसका परिणाम 26 जून को आएगा।
यूपीए के वोट का मूल्य
झामुमो – 7404
कांग्रेस- 4408
राजद- 176
एनसीपी- 176
भाकपा माले -176
कुल – 12340
एनडीए के वोट का मूल्य
बीजेपी- 15196
आजसू – 352
कुल -15548
दो सदस्यों के वोट का मूल्य
निर्दलीय -352

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *