डोरंडा में एक ही रात दो जगह चोरी, इलाके में दहशत

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में डर का माहौल है। डोरंडा मणिटोला में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग जगहों को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने राध्या डेंटल क्लिनिक में घुसकर नकद रुपये और कई जरूरी सामान चुरा लिए। इसके अलावा लक्ष्मी गुप्ता के बंद घर में भी चोरी की वारदात हुई, जहां से कीमती सामान और नकदी गायब हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *