टावर में चढ़ी महिला, मची अफरातफरी, प्रेमी के सहयोग से सुरक्षित उतारा।
लोहरदगा:/लोहरदगा रांची मुख्य पथ अंतर्गत सोबरन टोली स्थित एक मोबाइल टावर की ऊंचाईयों पर अचानक से एक महिला चढ़ गई। इस बीच देखते-ही-देखते आस-पास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और इसकी सूचना तत्काल सदर थाना पुलिस को दी गई। तत्पश्चात सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर महिला के प्रेमी के सहयोग से टावर से नीचे उतारा गया। सूत्रों के मुताबिक आपसी विवाद से गुस्साई महिला करीब 150 फिट की ऊंचाईयों पर चढ़ गई। इस बीच महिला के उपर लोगों की नजर जैसे ही पड़ी शीघ्र सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इधर सदर थाना पुलिस ने बताया कि उसके प्रेमी को सूचना देकर बुलाया गया और उसके प्रमी द्वारा 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़कर सकुशल वापस नीचे लाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला का नाम ज्योति है और क्यों अपनी जान को जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ी, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। नीचे उतारते ही पुलिस महिला का चेहरा ढककर अपने साथ दोनों को सदर थाना ले गई और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है, आखिर क्यों महिला टावर पर चढ़ी पूरे मामले की बारीकियों से तहकीकात कर रही है। इधर महिला को अचानक से ऊंचे टावर में चढ़ा हुआ देख लोग दंग रह गए और टावर में चढ़ जाने की चर्चाएं होती रही।



