उप प्रमुख अरुण साबू ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

खूंटी: मुरहू प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए।
गौरतलब है कि श्री साबू पिछले कई वर्षों से निरंतर इस तरह के सेवा कार्य करते आ रहे हैं। वे न केवल अपने पंचायत, बल्कि आसपास के अन्य पंचायतों में भी हर वर्ष ठंड के मौसम में कंबल वितरण कर जरूरतमंदों की सहायता करते हैं।
उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा कि भीषण ठंड के दौरान कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं और समाज में आपसी सहयोग, करुणा एवं मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *