केंद्र की भाजपा ने देश में नफरत और डर का बनाया है वातावरण : राजेश ठाकुर

रांची : केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस ने आइना दिखाया है। केंद्र सरकार की खामियों को गिनाया है।बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने आठ वर्षों में देश में लोगों के बीच दर और नफरत पैदा किया है। पूरा देश डर की वातावरण में जीने के लिए मजबूर है। धर्मांधता रूढ़िवादिता का अंधकार फैलाया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग खासकर मुस्लिम ईसाई युवा सिखों को निशाना बना रहा है ।समाज में विभाजन का बीज बो कर तुष्टिकरण की राजनीति को आधार बनाकर कही न कही भाजपा हमेशा चुनावी राजनीति में अपनी जगह तलाशती रहती है। चुनाव में अब तर्राकी,विकास,सड़क,स्वस्थ्य केंद्र,खेती, रोजगार,खेती मुद्दे अब नहीं रह गया है। भाजपा जिन मुद्दे को प्रायोजित करती है उसी को कुछ मीडिया के घराने आगे बढ़ने का काम करती है।
शमशान, कब्रिस्तान, बुलडोजर ,लाउडस्पीकर, गरबी निकालना मंदिर बनाना मस्जिद बनाम गिरजाघर गुरुद्वारा सड़कों के नाम बदलने, समाज का बटवारा आदि है।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि नफरत की चासनी परोसने में भाजपा द्वारा मीडिया के एक बड़े वर्ग का इस्तेमाल किया जा रहा है
। देश में देशवासियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है क्या देश कैसे चल सकता है । महिलाओं की रोजी-रोटी पर भी मारे लगभग 25 लाख महिलाओं ने रोजगार खोया है। अर्थव्यवस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी महज  आठ फीसद रह गई है।देश में बेरोजगारी की दर 8% से अधिक है । भारत सरकार सरकारी उपक्रमों में करीब तीस लाख से अधिक पद खाली है।
उन्होंने कहा कि इन आठ वर्षों में झारखंड के साथ सिर्फ उपेक्षात्मक रवैया रखते हुए झारखंड के साथ विश्वासघात हुआ है।
झारखंड का केंद्र सरकार ने 1.36लाख करोड़ बकाया है। यह राज्य का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में झारखंड में विकास का ढिंढोरा पीटती रही।लेकिन आज ईडी के द्वारा छापेमारी में निकल रहा रुपए का बोरा उसका प्रमाण है। यह पूर्व की भाजपा सरकार की काली करतूत का नतीजा है।
वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतों में केंद्र सरकार के द्वारा घटाए जाने की बात पर कहा भाजपा पहले लुटती है फिर छूट देती है। राज्य सरकार भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में जनता को राहत देने पर विचार कर रही है।
प्रेसवार्ता में राजीवरंजन प्रसाद, आभा सिन्हा तौसीफ आलम मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *