विपक्षी एकता से भाजपा नेता बेचैन:राजद

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में विपक्ष के एकजुटता देख भाजपा नेता बेचैन है विशेष रूप से झारखंड के भाजपा नेता काफी असहज और बेचैन हो रहे है। चुकी झारखंड से भाजपा के जनाधार खिसकते देख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष काफी बेचैन है ।
भाजपा नेता दीपक प्रकाश के उस बयान की कड़ी निंदा किया है जिसमें बिहार में विपक्षी एकता की बैठक को कहा की एक्का के नाम पर जुटे थे भ्रष्टाचार के संरक्षक।
डॉ कुमार ने कहा कि भाजपा के सभी नेता दूध के धुले है और वे भी धुले होते है जो भाजपा के साथ होते है । सौ चूहे खा कर बिल्ली चली हज को के कहावत को भाजपा नेता चरितार्थ कर रहे है। भाजपा नेताओं को बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि जिस झारखंड की धरती से बोल रहे है यहां भाजपा की जब जब सत्ता रही झारखंड को लूट खंड बनाने का काम किया झारखंड की जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया । जीरो टॉलरेंस वाली रघुवर दास के सरकार के समय सबसे ज्यादा घोटाले 31 घोटाले हुए जिसमे मोमेंटम झारखंड में100 करोड़ ,400 करोड़ के लौह अयस्क ,18 करोड़ के कंबल घोटाले 61 करोड़ अल्पसख्यक छात्रवृति घोटाले , टॉफी टी शर्ट घोटाले सहित अनेक घोटाले उजागर हुए किंतु इनमें इतनी निर्लजता कूट कूट कर भरी है की शर्म भी शर्मा जाय भाजपा नेताओं को यह भ्रष्टाचार नहीं दिखता चुकी भ्रष्टाचार की चस्मा से देखते है इसलिए भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार इन्हें भ्रटाचार नहीं लगता।
इसलिए प्रदेश अध्यक्ष जी बोलने से पहले अपने अंदर झकिए जनता है सब देख रही है जनता ही जवाब देगी। और दिन में जो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है कि झारखंड के सभी लोक सभा सीट जीतेंगे सपना देखते रहे सपना देखने में कोई हर्ज नहीं है भाजपा के झूठ को आम आवाम भी समाज चुकी है इसीलिए अन्य राज्यों आपको धूल चटाने का काम किया और झारखंड में भी झारखंड की जनता यही करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *