रामगढ़ के कुज्जू के पास मिली बच्ची, दो घंटे पहले रांची में 11 साल की बच्ची का हुआ था अपहरण

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक 11 वर्षीय स्कूली बच्ची का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। यह वारदात उस वक्त हुई जब बच्ची ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने बच्ची को जबरन ई-रिक्शा से उतारकर अगवा कर लिया और इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी बच्ची को लेकर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया. पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों की तलाश जारी कर दिया. पुलिस की सक्रियता से रामगढ़ के कुज्जू में अपराधियों ने बच्ची को सड़क पर छोड़ कर भाग गए.

इस घटना ने लोगों में भय और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस बच्ची की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *