खूंटी में ईदुल जोहा पर दिखी भाईचारे की मिसाल, डीसी और एसपी ने दिया सौहार्द का पैग़ाम

खूंटी : ईदुल जोहा के मौके पर खूंटी जिले में आपसी भाईचारा और सौहार्द की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। पहली बार इस तरह का दृश्य सामने आया, जहां एक तरफ़ खूंटी उपायुक्त मो. जावेद हुसैन नमाज़ अदा करने के बाद लोगों से गले मिलते नजर आए, वहीं दूसरी ओर खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुंह मीठा कराते दिखाई दिए।
जिले में प्रशासन और आम लोगों के बीच इस तरह की आत्मीयता और सौहार्द माहौल की हर ओर सराहना की जा रही है। ईद के मौके पर पूरे जिले में शांति, भाईचारा और आपसी प्रेम का संदेश देखने को मिला।
इस अवसर पर खूंटी उपायुक्त मो. जावेद हुसैन एवं एसपी ऋषभ गर्ग ने जिलेवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ईदुल जोहा का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि खूंटी जिले के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *