खूंटी के करमडीह गांव में ग्राम सभा की विशेष बैठक

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में गुरुवार को ग्राम सभा की विशेष बैठक ग्राम प्रधान के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में नया राजस्व ग्राम को लेकर सहमति दिया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से राजस्व ग्राम बनाने को लेकर बात कही गई। साथ ही इस गांव की 110 आबादी वाली गांव में नया ग्राम प्रधान नियुक्त करने का फैसला लिया गया। इस गांव में अलग सरना स्थल, देवी मंडप, पनभरा, कोटवार, हड़गड़ी, वर्तमान ग्राम प्रधान मुकुंद पहान ने अपने ख़ुशी से ग्राम करमडीह के प्रफुल्ल संगा को गांव का नया ग्राम प्रधान बनाया। इस बैठक में पड़हा संयोजक महादेव मुंडा ने सभी ग्राम वासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्राम सभा को मज़बूत करने पर विचार विमर्श किया गया और पेशा कानून की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
पड़हा संयोजक महादेव मुंडा ने कहा कि 1923 के पड़हा रिकॉर्ड में एदेल सांगा 22 पड़हा अंतर्गत किसी कारणवश करमडीह राजस्व गांव का नाम छूट गया था। पेसा कानून लागू होने के बाद ग्रामसभा और आसपास के ग्रामीण मिलकर राजस्व ग्राम बनाने पर सहमति जताई।

वहीं नवनियुक्त ग्रामप्रधान प्रफुल्ल संगा और पड़हा कार्यकारी राजा सुखू संगा ने कहा कि करमडीह गांव राजस्व ग्राम की सभी अर्हताएं पूरी करता है इसलिए पेसा नियमावली के तहत पड़हा रिकॉर्ड में दर्ज कराने पर पूरी ग्रामसभा की आमसहमति बनी है।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पड़हा संयोजक महादेव मुंडा, पड़हा कार्यकारी राजा सुखू पहान, मार्गो संगा, पड़हा सचिव, सुरेंद्र बिनझिया, भीम बिनझिया, गधुवर संगा, भुनेश्वर भुटका एवं करमडीह के ग्राम वासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *