राज्यसभा चुनाव पर बड़ी अपडेट: झामुमो दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा
रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली सरकार में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है।
दरअसल,राज्यसभा चुनाव में गठबंधन में एक कांग्रेस और एक झामुमो को चुनाव लड़ना था। यह गठबंधन के नेताओं में सहमति भी बनी थी। लेकिन शुक्रवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में झामुमो की बैठक में पार्टी ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी के नेताओं ने इसके लिए फाइनली सीएम हेमंत सोरेन के बयान को आखिरी फैसला बताया है। वैसे अबतक झामुमो दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा को पार्टी की ओर प्रत्याशी बनाया है। जीत के लिए पार्टी ने बैठक भी किया और जीत किरणनीति अख्तियार किया है।
वहीं राजनितिक जानकारों की मानें तो इस बार भी राज्यसभा चुनाव में झामुमो ने कांग्रेस को गच्चा दे दिया है। कांग्रेस की बातों मानने से इंकार कर दिया है।
बहरहाल अब देखना होगा कि राज्यसभा चुनाव का असर गठबंधन सरकार पर कितना पड़ता है।



