लातेहार में छेड़खानी के मामले में कथित पत्रकार की पिटाई, पुलिस लाइन में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

लातेहार : करमा पर्व के दौरान मंगलवार की रात पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिलाओं के साथ अभद्रता के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और महिलाओं ने संबंधित पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है की पत्रकार नशे में धुत थे। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचने के बजाय कुछ लोगों के द्वारा दबाने की चर्चाएं तेज हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में यदि महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना हुई, तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों नहीं उठे? वहीं घटना के बाद कार्रवाई के बजाय मामले को शांत कराने की कोशिश किसके इशारे पर हो रही है, इसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं लातेहार के चौक-चौराहों में हो रही है, लेकिन पुलिस के पास अब तक लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। वहीं इस संबंध में लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *