करम पूजा की शोभायात्रा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

लातेहार : लातेहार प्रखंड के बारियातू जागीर में बुधवार को करम पूजा के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कर्मा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति एवं संस्कृति से जुड़े इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के बीच श्रद्धालुओं ने करम देव की पूजा-अर्चना की।शोभायात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कर्मा पर्व मनाते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, सुदाम प्रसाद गुप्ता, अंकित पाण्डेय, दीपक कुमार, बिलासी टोपनो, ममता देवी, रेखा देवी, दयानंद पाण्डेय, श्रीराम सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *