केन्द्रीय कोयला मंत्री ने किया मगध संघमित्रा क्षेत्र किया दौरा, घरेलु कोयला उत्पादन पर दिया जोर,25 भू दाताओं के बीच बांटे नियुक्ति पत्र
टंडवा (गणादेश) : केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे सीसीएल की मगध संघमित्रा कोल खदान का निरिक्षण करने पहुंचे। केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी और सांसद कालीचरण सिंह को सीएमडी एनके सिंह और महाप्रबंधक नृपेन्द्र नाथ ने बुके देकर स्वागत किया। मगध खुलने के दस सालों के बाद पहली बार केन्द्रीय मंत्री ओपेन माइंस का जायजा लिया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने 25 भू दाताओं के बीच सीसीएल की नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही आदिवासी समुदाय के बीच ढोल नगाड़े और महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण सीसीएल द्वारा किया गया। केन्द्रीय मंत्री कहा कि पिछले ग्यारह वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने कोल एव माइनिंग सेक्टर में निरंतर सुधार जारी है।देश में उर्जा जरूरतों को पुरा करनै के लिए पूरी पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ काम किया जा रहा है। इसके लिए पर्यावरण के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। केन्द्रीय कोयला मंत्री ने भारी बारिश के बीच मगध परियोजना के खनन क्षेत्र का अवलोकन व्यूप्वाइंट से किया। जिसके बाद कोयला उत्पादन को लेकर किये जा रहे कार्य, परिवहन, तकनिकी समावेश, सामुदायिक, विकास, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को भी जाना। उन्होंने उन्होने अवैध खनन और सुरक्षा को ले अधिकारियों को कई दिशा निदेश दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कोयला उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने केन्द्रीय कोयला मंत्री को खदान क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों को साझा किया। केन्द्रीय कोयला मंत्री के टंडवा आगमन पर सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह, महाप्रबयंक नपेन्द्र नाथ, चतरा उपायुक्त कीर्ति श्री, एसपी सुमित अग्रवाल, सांसद कालीचरण सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर सीसीएल के एमडी पी एन प्रसाद, वी बीरा रेड्डी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।



