महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली
खूंटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल हिंसा, महिला हिंसा, बालिका अशिक्षा एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली।
रैली के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही दीवार लेखन के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 का प्रचार-प्रसार कर जरूरतमंदों को सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

