कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर ने कहा, गौ हत्या और तस्करी पर लगे रोकगणादेश ब्यूरो

गोड्डा। प्रसिद्ध राम कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर शुक्रवार को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश झा के शिवपुर स्थित आवास”शिवकुंज”में पधारे। पंडित जी का स्वागत एवं अभिनंदन परिवार के लोगों एवं धर्म प्रेमी‌ स्नेही स्वजनों ने किया।
पंडित रविशंकर ठाकुर ने उपस्थित लोगों से कहा हमारा भारत विश्व के मानचित्र पर विश्व गुरु बनकर बैठा है इसके दो प्रमुख कारण है संस्कृत और संस्कृति। जीवन में कभी भी अपनी संस्कृति का पतन नहीं होने दीजिएगा क्योंकि संस्कृति ही हमारी पहचान है।
गौ हत्या एवं गौ‌वंश तस्करी पर संपूर्ण देश में रोक लगना चाहिए। सभी राज्यों में गौशाला का निर्माण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दूसरों के भलाई करने के समान कोई धर्म नहीं है और दूसरों को कष्ट देने के समान कोई पाप नहीं है। मतभेद हो परंतु मनभेद ना होना चाहिए,, आपसी संबंधों में चाहे मित्र हो या परिवार के सदस्य बातचीत कभी बंद नहीं होनी चाहिए। कड़वाहट बुलाकर आपसी संबंधों को सुधार कर लेनाचाहिए।
उन्होंने युवाओं से नशा न करने की अपील की और नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने पर भी दिया। उन्होंने कहा की शिक्षा प्रत्येक लोगों को लेना चाहिए लेकिन साथ ही देशभक्ति की भावना सबो मेंप्रबल हो, प्रत्येक परिवार रामचरितमानस और गीता को अपनी पढ़ाई का हिस्सा बनाएं।
इस अवसर पर पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी परमानंद चौधरी, बार एसोसिएशन के सचिव योगेश चंद्र झा, प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डां प्रभा रानी प्रसाद, पूर्व शिक्षक दिलीप कुमार झा, श्रवण अग्रवाल, स्वीटी झा, आशीष झा, रणधीर जायसवाल, पवन झा, नीरज कश्यप, केशव झा, उमेश शर्मा, आशीष आनंद मोंटी, पंचानंद चौधरी, गुणानंद झा, सीताराम राउत, नरेंद्र मिश्रा, रोशन झा, आशीष कश्यप, शशि हजारी, शशि कर झा, इशांत कुमार मुक्कू, सरोज झा, आशीष कुमार, समीर मिश्रा, धीरेंद्र झा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *