राजधानी पटना के स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, दो नाबालिग बच्चियां मुक्त,आपत्तिजनक सामान बरामद
पटना।राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला इलाके में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।जहां इस कार्रवाई में दो नाबालिग बच्चियों को छुड़ाया गया है! जिन्हें मानव तस्करी के तहत स्पा सेंटर में कार्यरत कराया जा रहा था। गौरतलब हो कि
गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात छापा मारा। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है! जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों व संचालक से पूछताछ की है।जहां
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि बरामद दोनों नाबालिग बच्चियों को महिला हेल्पलाइन व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की देखरेख में भेजा गया है। वहीं स्पा सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जहां
इस मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। वहीं जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। दिलचस्प बात तो यह है कि राजधानी पटना में
ऐसे गैरकानूनी धंधे खुलेआम चल रहे हैं? जो बेहद शर्मनाक है? अब देखना होगा कि प्रशासन इस दिशा में कितनी सख्ती बरतता है? और इस तरह के गोरखधंधों पर कितनी लगाम कसता है?



