भागलपुर में 2.44 लाख वोटरों के नाम कटे, बूथों की संख्या बढ़ी, राजनीतिक दलों को सौंपी गई संशोधित सूची
भागलपुर। जिले में 2.44 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी (डीएम) ने राजनीतिक दलों को संशोधित सूची की प्रति सौंप दी है। साथ ही मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। भागलपुर में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चलाई गई, जिसके तहत अंतिम संशोधित मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया गया।
भागलपुर में कुल 2,44,612 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
1 अगस्त 2025 को समीक्षा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत प्रकाशित मतदाता सूची के प्रारूप को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 24 जून से 26 जुलाई 2025 तक चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारूप तैयार किया गया, जिसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों को दी गई है।
पूर्व और संशोधित आंकड़े:
विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले:
कुल मतदाता: 24,00,414
पुरुष: 12,12,704
महिला: 11,87,589
जेंडर रेशियो: 979
18 वर्ष आयु वर्ग: 40,627
वरिष्ठ नागरिक: 17,535
पीडब्ल्यूडी मतदाता: 25,597
प्रारूप प्रकाशन के बाद:
कुल मतदाता: 21,55,802
पुरुष: 11,10,458
महिला: 10,45,237
जेंडर रेशियो: 941
18 वर्ष आयु वर्ग: 36,549
वरिष्ठ नागरिक: 12,002
पीडब्ल्यूडी मतदाता: 20,674
विधानसभा वार मतदान केंद्र की संख्या:
विधानसभा पूर्व संख्या युक्तिकरण के दौरान युक्तिकरण के बाद
152 – बिहपुर 256 60 316
153 – गोपालपुर 265 52 317
154 – पीरपैंती 356 82 438
155 – कहलगांव 347 76 423
156 – भागलपुर 339 29 368
157 – सुल्तानगंज 355 44 399
158 – नाथनगर 345 72 417
कार्यक्रम की तिथियां:
प्रारूप प्रकाशन: 1 अगस्त 2025
दावा-आपत्ति की अवधि: 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025
विशेष कैंप: 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025
समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक
स्थान: सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय (AEROs), नगर निकाय कार्यालय (नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम)
आवेदन प्रक्रिया:
जिन नागरिकों का नाम प्रारूप सूची में नहीं है, वे प्रपत्र-6 (घोषणा पत्र Annexure D सहित) के साथ आवेदन कर सकते हैं।
दावा-आपत्ति का निष्पादन: 25 सितंबर 2025
अंतिम प्रकाशन: 30 सितंबर 2025
यदि किसी व्यक्ति का नाम हटाया गया है या बदलाव की आवश्यकता है:
नाम जोड़ने / स्थानांतरण / सुधार हेतु: प्रपत्र-6 या 8
राज्य के बाहर से स्थानांतरण हेतु: प्रपत्र-8 + Annexure D
बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) एक बार में अधिकतम 10 आवेदन बीएलओ को दे सकते हैं, और पूरी अवधि में कुल 30 आवेदन। सभी आवेदन के साथ फॉरवर्डिंग लेटर और प्रमाणपत्र अनिवार्य है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सभी दस्तावेज सही हैं।
बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि:
बहुजन समाज पार्टी: रविंद्र कुमार दास
CPI (ML): बिंदेश्वरी मंडल
लोजपा (रामविलास): सौरभ सिंह
भाजपा (नवगछिया): मुक्तिनाथ सिंह निषाद
भाजपा (भागलपुर): संतोष कुमार
जदयू (भागलपुर): विपिन बिहारी सिंह
जदयू (नवगछिया): त्रिपुरारी कुमार भारती
भाजपा (नवगछिया): रवि कुमार रंजन
जदयू (बिहपुर): मनोज कुमार लाल
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी: सुमन कुमार प्रसून
जदयू विधि प्रकोष्ठ: मृत्युंजय कुशवाहा
राजद: चंद्रशेखर कुमार यादव
कांग्रेस: इंजीनियर परवेज आलम
प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित:
उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, संयुक्त निदेशक (जन संपर्क) नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, एसडीओ सदर विकास कुमार।



