प्रदेश जदयू प्रभारी पहुंचे रांची,कहा-कार्यकर्ताओं को जोश भरने जल्द आएंगे सीएम नीतीश कुमार

रांची: झारखंड में जदयू पार्टी संगठन मजबूत करने को लेकर लगातार प्रयासरत है। पार्टी के शीर्ष नेताओं का झारखंड दौरा हो रहा है। बिहार सरकार के मंत्रियों और जेडीयू के कद्दावर नेताओं के द्वारा झारखंड के सभी जिले में पार्टी संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को जोर देने का टास्क दिया जा रहा है। वहीं बुधवार को बिहार सरकार के मंत्री सह जदयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी का झारखंड आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंत्री का प्रदेश के जदयू नेताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि झारखण्ड में जदयू के आठ विधायक – मंत्री हुआ करते थे। झारखण्ड में जदयू के लिए बहुत संभावना है। पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम निरंतर जारी है। जल्द बिहार सरकार के मंत्री नीतीश कुमार का झारखण्ड दौरा होगा। प्रदेश जदयू के कार्यकर्ताओं को मिशन2024के लिए जोश भरने का काम करेंगे। मंत्री का स्वागत करने में जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, अखिलेश राय, बैद्यनाथ पासवान, तेतरा महतो, महेश्वर चौधरी, रामजी प्रसाद, प्रवीण झा एवं अन्य जदयू नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *