अररिया सांसद ने द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर दी राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई

अररिया
अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने द्रौपदी मुर्मू से भेंट करते हुए प्राकृतिक रंगों से तैयार उनके तैल चित्र उन्हें भेंट दी।जिसे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनुपम भेंट करार देते हुए अब तक का सबसे नायाब और कीमती गिफ्ट बताया।महामहिम ने तैल चित्र को जीवंत रूप प्रदान करने वाले कलाकार निहार दास से भी मुलाकात की और उनसे प्राकृतिक रंगों और तैयार करने की विधि को लेकर जानकारी हासिल की।बातचीत के क्रम में कलाकार निहार दास ने जब अपने को उड़ीसा से होने की जानकारी श्रीमती मुर्मू को दी तो वह मंत्रमुग्ध हो उठी। महामहिम ने सांसद के प्रति अनमोल गिफ्ट को लेकर आभार प्रकट किया।सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ कलाकार निहार दास,हेमंत कुमार और विनोद गोस्वामी साथ थे। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने यह मुलाकात चाणक्यपुरी के उमाशंकर दीक्षित रोड में बंगला नम्बर 4 में की,जहां अभी द्रौपदी मुर्मू रह रही है।मौके पर बिहार और अररिया के साथ सीमांचल के बारे में भी महामहिम ने सांसद से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *