लिफ्ट देने के बहाने दो महिलाओं को बोलेरो में बिठाया, फिर रास्ते में किया गैग रेप

गिरिडीहः झारखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कभी हत्या, लूट तो कभी गैंग रेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं। गैंगरेप का एक ताजा मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ईलाके में सनसनी फैल गई है। देवघर एम्स से ईलाज करा कर लौट रही दो महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने बोलेरो में बैठाया और रास्ते में आरोपियों ने गैंग रेप किया। दोनों महिला गिरिडीह के गांवा और बिरनी इलाके की रहने वाली है। महिलाओं ने इसकी जामकारी अपने यहां के मुखिया को दी। जानकारी के अनुसार कोल्हरिया में दोनों महिलाओं ने बोलेरो चालक से लिफ्ट मांगी। बोलेरो में चार लोग पहले से ही सवार थे। कुछ दूर तक चलने के बाद बोलेरो में सवार लोगों ने बिरनी की रहने वाली महिला को जबरन आगे की सीट पर बैठा लिया। इसके बाद बारी-बारी से दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। शनिवार सुबह दोनों महिला को बदवारा पतरो नदी पुलिया के समीप उतार कर चारों गैंगरेप आरोपी बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। फिलहाल दोनों महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दोनों महिलाओं के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *