राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने लातेहार सदर अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन का किया शुभारंभ

रांची : लातेहार सदर अस्पताल में गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से स्थापित नई सिटी स्कैन चिकित्सीय मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह तथा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सिटी स्कैन सेवा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन शुरू होने से लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अब गंभीर जांच के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों की बचत होगी।
कार्यक्रम में लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, झामुमो नेता प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सुदामा प्रसाद, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, दीपक कुमार, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सुशील यादव, चंदन कुमार, मनोज पासवान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *