स्वस्थ होते ही पहली बार उप प्रमुख अरुण साबू पहुंचे प्रखण्ड कार्यालय,सभी ने किया स्वागत,विकास योजनाओं की समीक्षा की

खूंटी : मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू अपने स्वास्थ्य का लाभ लेते हुए सोमवार को पहली बार मुरहू पंचायत सचिवालय में सरकार के द्वारा चलाई जा रही धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत शिरकत की । पिछले दिनों उप प्रमुख अरुण साबू का अचानक ब्रेन हेंब्रेज होने से बीमार हो गए थे और झारखंड से बाहर उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में वे झारखंड लौटे हैं और अब वे पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। प्रखण्ड क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के प्रति वे संजीदा है। यही कारण है कि वे हमेशा प्रखण्ड कर्मियों के संपर्क में रहते थे। स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे बहुत दिनों के बाद प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे और विकास योजनाओं की समीक्षा की।  

उनके प्रखण्ड कार्यालय आने पर विभागीय अधिकारी सहित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि आप अच्छे होकर आ गए, यही हमारे प्रखंड और हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। सभी लोगों ने उनके स्वास्थ्य की कामना की थी।

उप प्रमुख के वापस आने से प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं के तेजी आने होने की सभी को आशा जागी। लोगों ने कहा कि आपके बिना पंचायत सुना जैसा लग रहा था। उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने आज मुरहू पंचायत सचिवालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वैसे ही लगभग सभी विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने टेबल पर नजर आए। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकार और अंचलाधिकारी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा स्वास्थ्य लाभ लेते हुए आपका स्वागत है।

 मुरहू जिला परिषद सदस्य नीलानी देमता और मुखिया श्रीमती ज्योति ढोढराय ने उनके मंगल कामना की। साथ ही कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि उप प्रमुख अरुण कुमार साबू स्वस्थ होकर आज हमारे प्रखंड के पंचायत सचिवालय में उपस्थित हुए। इसकी बहुत खुशी है। साथ ही सभी योजनाओं को सुचारू रूप से चलने की और योजनाओं की जानकारी को उप प्रमुख कुमार साबू ने दी । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी विभागों का  मुआयना किया और कहा किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी. लाभुकों को लाभ मिले इस योजना का महत्व है ।

वहीं उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि आपलोगों की दुआ और डॉक्टरों के दवा के कारण मैं आज आपलोगों के बीच आ पाया हूँ। मैंने हमेशा प्रखण्ड क्षेत्र में बेहतर विकास का सपना देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *