पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाकर नीतीश ने कायम की मिसाल : विजय सिंह

रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर:स्थानीय सुभाष नगर मुंगेर स्थित तीन मूर्ति कंपलेक्स सभा भवन में जनता दल यूनाइटेड के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विजय सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने किया एवं मंच का संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश ने किया।कार्यकर्ता संवाद में जिलेभर से आए सभी प्रखंडों के पूर्व अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित अनेकों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया ।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह निषाद ने कहा कि अति पिछड़े वर्गों के मुख्यधारा में लाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश प्रदेश के लिए मिसाल कायम किया है। पूर्व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू से निषाद एवं प्रदेश अति पिछड़ा के नेता राजकुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अति पिछड़ा वर्ग के सबसे बड़ा हिमायती राजनेता बताया। जिला जदयू अध्यक्ष संतोष साहनी ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ा वर्गों के हितों में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचा कर संगठन को अत्यधिक मजबूत बनाने पर बल दिया । बैठक में में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष देव कुमार, जदयू उपाध्यक्ष मिथिलेश मंडल, वीरेंद्र निषाद, राजेंद्र कुमार राजू ,शाहिस्ता परवीन ,गौरी कुमारी, अधिवक्ता राम विलास निषाद, एसपी राय, आरबीसी अनीता साहू ,शिवम मंडल, राकेश कुमार, रंजन राजेश, प्रसाद साह, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार दिन, नितिन राज, राधा देवी, करुणा देवी ,सदर प्रखंड अध्यक्ष सागर कुमार सिंह, असरगंज प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह, गोपाल मंडल ,बलराम ठाकुर बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सुमन शर्मा, वकील सिंह, दिलदार हुसैन उर्फ चांद, मोहम्मद इंतजार अहमद, मोहम्मद फिरदोस अली ,मंजू गुप्ता, सूरज कुमार, सुनील मंडल, राहुल कुमार, जयंत कुमार राम, आशीष कुमार, देव कुमार, सुनील मंडल, अभिषेक कुमार, हरेंद्र पाल सिंह रावत और महतो छोटू कुमार श्याम कुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *