बिनु बिहारी सुल्तानगंज, अंजू बेलहर और अर्पणा नाथनगर व गोपालपुर विधानसभा की प्रभारी नियुक्त

भागलपुर।.प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की नेत्रियों को बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की प्रभारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है। भागलपुर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष बिनु बिहारी को सुल्तानगंज, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू कुशवाहा को बेलहर, एवं प्रदेश महासचिव सुश्री अर्पणा कुमारी को नाथनगर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी मनोनीत किया गया है।इस आशय की जानकारी देते हुए जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं संचालित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने जदयू संगठन में भी महिलाओं को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे पुरुष और महिलाएं साथ मिलकर कार्य कर सकें। यह कदम महिलाओं की राजनीतिक नेतृत्व क्षमता को और अधिक निखारेगा।सांसद अजय मंडल, विधान पार्षद विजय सिंह, विधान पार्षद संजीव सिंह, विधायक ललित नारायण मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश, प्रदेश सचिव संजय राम, जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, विधानसभा प्रभारी कुणाल रत्नप्रिय यादव, महानगर अध्यक्ष संजय साह सहित दर्जनों जदयू नेताओं ने मनोनीत होने पर शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *