संवाद यात्रा में सर्व सेवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ भाई शामिल होंगे
भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जन संवाद यात्रा, गांधी आश्रम शोभानपुर, अमरपुर के कार्यक्रम और केंद्र के भावी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया गया। तय किया गया कि दिनांक 21, 22 और 23 जून 2025 को अमरपुर प्रखंड स्थित गांधी आश्रम शोभापुर के आसपास के 22 गांव में जन संवाद यात्रा किया जाएगा। जिसकी तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया गया।
इसके लिए तय किया गया कि दिनांक 21 जून 2025 को सभी यात्री दल गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर, परबत्ती में गांधी जी की प्रतिमा पर सुवह 7: 30 बजे माल्यार्पण करेंगे। माल्यार्पण कर 8:00 बजे यात्रा प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा को वरिष्ठ गांधियन एंव सर्व सेवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ भाई, वारणसी से पधारे वरिष्ठ गांधियन अलख भाई के साथ भागलपुर के वरिष्ठ गांधी जन और गांधी शांति प्रतिष्ठान के सदस्य यात्री दल को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावे तय किया गया कि दिनांक 25 जून को आपातकाल दिवस के अवसर पर आपातकाल कल और आज विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा।
यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि भारत गांव का देश है। यहां की आत्मा गांव में निवास करती है। आज गांव उपेक्षित है,और गांव से लोगों का पलायन हो रहा है, ऐसे में गांव को समझने की आवश्यकता है ।,हम गांव को समझने ,वहां की समस्या को जानने और लोगों के बीच संवाद स्थापित कर समस्या का हल निकालने का सूत्र जाननें का प्रयास करेंगे ।इसी उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई है।
बैठक में डॉ मनोज मीता, बासुदेव भाई, संजय कुमार, जिनी हमीदी, मिंटू कलाकार, मोहम्मद काबुल ,गौतम कुमार ,सुभाष कुमार प्रसाद, कुमार संतोष,मोहम्मद शाहबाज, अनीता शर्मा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।



