भीषण आग में 11 लोगों का घर जलकर राख

गणादेश रिपोर्टर
बेतिया :बैरिया अंचल क्षेत्र के मियांपुर पंचायत के भेडीहरवा गांव के वार्ड नंबर 6 में आग लगने से 11 लोगों का घर जलकर राख हो गया है। इस संबंध में बताया जाता है कि गैस सिलेंडर से खाना बन रहा था, अचानक आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। आग की लपटों की चपेट में फुस से बना घर आ गया। जानकारी के अनुसार इस अगलगी में गहना,बर्तन,कपड़ा ,रुपया समेत सभी संपत्ति जलकर राख हो गया है। आग लगने से अमरेश यादव, शंभू यादव, धर्मेंद्र यादव,सरल यादव ,सुरेंद्र यादव, विलास यादव ,भोला यादव, उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा ,अदालत प्रसाद कुशवाहा , महावीर यादव ध्रुप यादव का भी घर जलकर राख हो गया है।
आपको बता दें कि अमरेश यादव के घर कल बारात आने वाला था। आज कथा मटकोर के दिन खाना बन रहा था। उसी क्रम में गैस सिलेंडर से आग पकड़ लिया।आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक सभी संपत्ति जलकर राख हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *