.नेपाल में बढ़ी मुस्लिम व ईसाई आबादी, हिन्दू और बौद्ध हुए कम !

विगत कुछ वर्ष पहले तक विश्व के मानचित्र पर दुनिया का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र कहलाने वाले नेपाल में पिछले एक दशक में जहां हिन्दू व बौद्धों के आबादी में गिरावट हुई है वहीं मुस्लिम व ईसाई आबादी में आश्चर्यजनक बृद्धि हुई है।
हाल ही में नेपाल के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा प्रकाशित 2021 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में आज भी सबसे प्रमुख धर्म हिन्दू ही है लेकिन उसकी आबादी घटने के संकेत हैं। बताते चलें कि नेपाल में हिन्दू धर्म की आबादी 81.19% है। देश में जहां 2,36,77,744 लोग हिन्दू हैं वहीं देश में बौद्ध धर्म के अनुयायी की संख्या 23,94,549 है। नेपाल में 8.2% के साथ बौद्ध धर्म दूसरे नम्बर पर है।
वहीं 5.09% के साथ इस्लाम धर्म नेपाल में तीसरे नम्बर पर है, इसके अनुयायियों की कुल संख्या नेपाल में 14,83,060 है। किरात (वनवासी) धर्म 3.17% अनुयायियों के साथ जहां नेपाल का चौथा सबसे बड़ा धर्म बना हुआ है वहीं ईसाई धर्म के अनुयायी नेपाल में पांचवें पायदान पर बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस सालों में हिन्दू धर्म का पालन करने वालों में जहां 0.11% की गिरावट आई है, वहीं बौद्ध धर्म के अनुयायियों मि संख्या में 0.79% की कमी आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *