ईराज-इजराइल के बीच 12 दिन बाद युद्ध समाप्त, डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का एलान
डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सीजफायर का एलान किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही 12 दिनों से चला आ रहा युद्ध समाप्त हो गया है। अगले 6 घंटे में सीजफायर प्रभावी होगा और 24 घंटे में औपचारिक तौर पर युद्ध की समाप्ति होगी। इससे मध्य पूर्व में फिर से शांति बहाल होगी। इस बीच कतर अपना एयरस्पेस एक बार फिर से खोल दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट किया, ‘बधाई हो सभी को! ईरान और इज़रायल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है. सीजफायर छह घंटे के भीतर शुरू होगा और ईरान को पहले इसे पालन करना होगा। ईरान की ओर से सीजफायर का पालन करने के बाद, अगले 12 घंटे बाद इज़रायल भी सीजफायर में शामिल हो जाएगा. 24 घंटे बाद युद्ध को औपचारिक तौर पर समाप्त माना जाएगा’



