मंत्री हफ़ीजुल हसन की तबियत बिगड़ी,पारस अस्पताल में भर्ती,सीएम सहित कई मंत्री पहुंचे अस्पताल
रांची: झारखंड के अपलसंख्यक एवं कल्याण मंत्री हफ़ीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और उनका बीपी डाउन हो गया। आनन फानन में उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें आई सी यू में रखा गया है। चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। वहीं सूचना मिलने पर सीएम हेमंत सोरेन सहित सरकार के कई मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे और मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं अस्पताल से देखकर लौटे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि फिलहाल मंत्री की तबियत स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में है।
गौरतलब है कि मंत्री हफ़ीजुल हसन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे हैं।



