भोजपुर जिले के चाँदी थाना क्षेत्र में 1000 लीटर अवैध शराब बरामद.!
भोजपुर(आरा)भोजपुर जिले के चाँदी थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब की फैट्री का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।जहां मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर एसपी मि.राज के निर्देश पर चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव बांध से अवैध 1000 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। दिलचस्प बात तो यह है कि सरेआम दिन दहाड़े अवैध देशी शराब ट्रैक्टर पर बोरा में भरकर ले जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर एसपी के निर्देश के आलोक में ट्रैक्टर समेत एक हजार लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है।वहीं छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए हैं।अभी भी पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।गौरतलब हो कि भोजपुर जिले के चाँदी थाना व संदेश थाना समेत कई इलाकों में अवैध देशी शराब की फैट्री चलाई जा रही है।जहां स्थानीय पुलिस को मिलाकर सोन नदी के किनारे अवैध देशी शराब की बिक्री सरेआम की जाती है।चौंकाने वाली बात तो यह है कि जैसे ही मामला भोजपुर एसपी मि.राज तक पहुंचता है।वैसे ही स्थानीय पुलिस अवैध देशी शराब बरामद करने के लिए सघन छापेमारी करने लगती है।बहरहाल चाँदी थाना क्षेत्र के खनगांव बांध पर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर जो पुलिस ने ट्रैक्टर समेत एक लीटर देशी शराब बरामद किया है।वो महज थाना क्षेत्र के एक किलोमीटर के अगल बगल ही अवैध देशी शराब की फैट्री चलाई जा रही थी।वहीं संदेश थाना क्षेत्र व भोजपुर जिले के कई इलाकों में शाम डालते ही अवैध शराब का मयखाना शुरू हो जाता है।चौंकाने वाली बात तो यह है कि कई बार स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचित किया जाता है।लेकिन जबतक पुलिस कप्तान का निर्देश नहीं होता है!तब तक स्थानीय पुलिस द्वारा कोई विशेष कार्रवाई नहीं किया जाता है।इसका प्रमाण यह है कि सरेआम शाम डलते ही अवैध शराब की बिक्री शुरू हो जाती है।


