महापौर रोशनी खलखो नें नामकुम स्थित स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण किया
रांची : रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो नें नामकुम स्थित स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण किया एवं साफ़ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। महापौर नें कहा कि नगर निगम द्वारा इस सावन शिवभक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर पहाड़ी बाबा में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए निगम के अधिकारियों को घाटों की सफाई,पर्याप्त रोशनी और चेंजिंग रूम एवं पूरे पद यात्रा मार्ग की सजावट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने आम जनता से आग्रह भी किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और स्वच्छता बनी रहे इस दिशा में आम जनता भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पवन तिर्की,मंडल अध्यक्ष, अशोक गोप, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय वर्मा,जुगनू साहू, गोपाल लोहिया, राकेश सिंह, शिव राम दास, नवीन सोनी, नगर निगम के पदाधिकारीगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


