अजब-गजबः हसबैंड पटना में, वाइफ जर्मनी में और तालाक झारखंड में

रांचीः झारखंड में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। हसबैंड पटना में है। वाइफ जर्मनी में है और तलाक झारखंड के सिमडेगा में हुआ। बताते चलें कि झारखंड राज विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सिविल कोर्ट सिमडेगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विशेष मध्यस्थता शिविर अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें वर पक्ष पटना में तथा वधू पक्ष जर्मनी में मौजूद था। विर्चुअल माध्यम से हुए सुनवाई में दोनों पक्ष ने बिना शर्त तलाक के लिए समझौता किया। दोनों के बीच ये समझौता विशेषज्ञ अधिवक्ता प्रदुमन सिंह ने कराई।
सुनवाई के दौरान पति शशांक कुमार पटना से तो पत्नी शशि नाग जर्मनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुई। दोनों ने बताया कि वे दोनों अलग-अलग देश में रहते हैं और आत्मनिर्भर हैं। दोनों करीब 3 वर्षों से अलग हैं। वे आपसी सहमति से बिना किसी शर्त के अलग होना चाहते हैं। जिसके बाद हिन्दू मैरेज एक्ट के तहत तलाक के लिए दोनों का समझौता कराया गया। दोनों की शादी 2017 में बानो थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर केतुं धाम में हुई थी। कुछ माह बाद शशि नाग जर्मनी चली गई। वहीं शशांक पटना में सरकारी जॉब करने लगे। करीब 3 वर्षों तक अलग-अलग रहने के बाद दोनों ने हमेशा के लिए जुदा होने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से सिमडेगा कोर्ट में पीडीजे के यहां तलाक के लिए आवेदन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *