नामकुम में दिनदहाड़े घर में घुसकर सिलेंडर की चोरी, सीसीटीवी में कैद
रांची: नामकुम तेतरीटोली स्थित हाईटेंषन कॉलोनी निवासी कृष्णा कान्त चौधरी के घर से दिन लगभग 10 बजे चोरों ने घर में घुसकर एक भरा हुआ सिलेंडर और एक खाली सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में नामकुम थाना में षिकायत दर्ज करायी गयी है। षिकायत में कहा गया है कि वे और उसकी पत्नी कुछ काम से बाहर निकली थी इसी दरम्यान एक युवक उसके घर में घुस गया और सीढ़ी के पास रखा हुआ गैस से भरा हुआ सिलेंडर लेकर निकल गया। कुछ देर के बाद दोबारा चोर वापस आया और उनके किराएदार माहौल बना हुआ है। लोगों ने कहा कि जब दिनदहाड़े चोर घर में घुस जा रहे हैं तो रात में भगवान ही मालिक है। वहां के लोगों ने कहा कि पुलिस गली-मुहल्ले में पेट्रोलिंग नहीं करती है इसलिए चोर और बदमाषों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ा जाए और क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।



