खाटूनरेश का महास्नान पर्व अनुष्ठान कराया गया

रांची : : हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आषाढ़ माह के भौमवती अमावस्या के अवसर पर खाटूनरेश का महास्नान पर्व अनुष्ठान विधि विधान से संपन्न कराया गया। प्रातः काल 5:00 बजे मंदिर के पट खुले तो दैनिक दर्शन करने वालों के अतिरिक्त अमावस्या दर्शन करने वालों भक्तों की भी भीड़ थी। मंगला आरती 5:30 बजे के बाद तीनों मंड के पर्दे लगाए गए। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में वैदिक रीति रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्री श्याम का महास्नान प्रारंभ हुआ। दूध दही घी मधु गंगाजल के मिश्रण से महास्नान कराया गया। गुलाब के रूह से बाबा की मालिश की गई। कोलकाता से मंगाए गए तुलसी दल सफेद कमल कामिनी पत्ता की मोटी मोटी मालाओं से बाबा श्याम को सजाया गया। नवीन पोशाक बागा पहनाकर पंचमेवा भोग लगाया गया। बाबा श्री श्याम के दर्शन कर भक्तों ने हारे के सहारे की जय खाटूनरेश की जय सांवले सरकार की जय के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद श्रृंगार आरती की गई। बड़ी संख्या में भक्त श्रृंगार आरती में मौजूद थे।  आरती के बाद जय जय जय खाटू के वासी जय जय बाबा श्याम के भजन से श्याम मंदिर गूंज रहा था । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

212 वा श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ

श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 212 वा श्री सुंदरकांड श्री  हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम के गायन व बजरंग बली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। मण्डल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने सुनील मोदी से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित करवाई एवं सुनील मोदी ने केसरिया पेड़ा गुड़ चना फल प्रसाद का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया।  यजमान ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया । श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित भक्तजनों से करवाया गया। भक्तजन श्री हनुमान जी महाराज की आराधना में लीन थे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के उपरांत पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रवण ढानढनिया  ने चना प्रसाद सेवा पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेडा सेवा मनीष साहू ने गिरिगोला सेवा एवम राजेश जयसवाल ने फल प्रसाद सेवा समृतिशेष  संतोष पोद्दार के परिवार के द्वारा काजू प्रसाद सेवा निवेदित की गई। इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया अशोक लड़ियां कोषाध्यक्ष मनोज खेतान एवं कृष्णा अंकित सिंह संकेत चौधरी ऋषभ चौरसिया हर्ष मिश्रा हिमांशु कुमार आदि भक्त उपस्थित थे।

हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 18 जुलाई शनिवार को  209 वे श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया है। ओम प्रकाश गुप्ता श्री श्याम भंडारे की सेवा निवेदित करेंगे। मण्डल के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को भंडारे में शामिल होने का निवेदन किया है।

उपरुक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *