नामांकन के बाद बोले एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा,यह चुनाव खूंटी की जनता लड़ रही है..

खूंटी: खूंटी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैने आज नामांकन किया है। एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने अवसर दिया और वहां तक पहुंचाया। खूंटी की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है और वे अपना वोट एनडीए प्रत्याशी को ही करेंगे।
श्री मुंडा ने कहा कि खूंटी की जनता देश को अग्रिम पंक्ति में ले जाने के लिए एक बार फिर से पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।
अर्जुन मुंडा के साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि एक बड़ी जीत की तरफ हमलोग आगे बढ़ रहे हैं। खूंटी की जनता एक बार फिर से अर्जुन मुंडा पर विश्वास कर वोट करेगी। साथ ही नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधान मंत्री बनाएगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन की कार्यशौलियों से जनता परेशान है। खूंटी की जनता एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को वोट करेगी। वहीं पद्मश्री कड़िया मुंडा ने भी अर्जुन मुंडा की जीत का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *