मानसून सत्र का तीसरा दिन: नियोजन नीति और लचर विधि व्यवस्था पर भाजपा विधायकों का हंगामा

रांची: झारखंड में नियोजन नीति और विधि व्यवस्था को लेकर विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर और अंदर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हाथ में तख्तियां लेकर सदन के बाहर धरना पर बैठे। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार नियोजन नीति अबतक लागू नहीं की है। विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। महिला अपराध की घटना में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वहीं विधायक जेपी पटेल,अनंत ओझा ने कहा कि राज्य सरकार की ढुलमुल नीति के कारण विकास का कार्य प्रभावित हो रहा है। सरकार सदन में जन मुद्दे पर बहस करने से भाग रही है। कोई भी प्रश्नों का जवाब स्पष्ट नहीं दे पा रही है।
सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा विधायकों के हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्रवाई 12:30 तक के लिए स्थगित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *