4जुलाई को रांची आएंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

रांची : झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवम एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार 4जुलाई को 11बजे पूर्वाह्न विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से रांची आएंगी। हेलिपैड पर प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के नेतागण उनका स्वागत करेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज, बाजा गाजा एवम नृत्य संगीत के साथ स्वागत किया जाएगा।

एयरपोर्ट से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुँचेगा। श्रीमती मुर्मू जी यहां एनडीए द्वारा आयोजित सांसद एवम विधायकगण की बैठक को संबोधित करेंगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,आजसू प्रमुख सुदेश महतो,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,सहित सांसद एवम विधायकगण शामिल होंगे।

श्रीमती मुर्मू अपराह्न 4.30बजे विशेष विमान से नई दिल्ली लौटजाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *