आजसू ने कई गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान,एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए मांगा वोट

खूंटी: खूंटी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में आजसू ने जनसंपर्क अभियान चलाया।इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जयकांत कश्यप और उपाध्यक्ष दिनेश महतो ने किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष जयकांत कश्यप ने कहा कि खूंटी जिले के गांव गांव में आजसू कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसमें लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। ग्रामीण पीएम मोदी के कार्यों से खुश हैं और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए खूंटी से अर्जुन मुंडा को जीतने के लिए संकल्पित हैं।
आजसू नेता ने कहा खूंटी में बीते पांच सालों में अनेक विकास के कार्य हुए हैं। एकलव्य विद्यालय की स्थापना हुई है। बाईपास निर्माण का शिलान्यास किया गया है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मथलीय उलीहातू गांव का विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजना स्वीकृत हुई है। यही नहीं बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को पूरे भारत में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा केंद्र सरकार ने किया है। यही नहीं कृषि के क्षेत्र में जिले के सैकड़ों किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आजसू प्रमुख सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो विकास पुरुष हैं। हम सभी आजसू कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस,जेएमएम खूंटी की जनता को लाख बरगला ले,लेकिन जनता एनडीए के पक्ष में वोट करेगी।
इस अवसर पर अमित कुमार श्रीवास्तव,सोनू कुमार,सूरज महतो, आशीष कुमार,अरुण नाग,मुकेश कुमार सहित कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनसंपर्क अभियान दुगडुगिया,उलीडीह,
चिकौर,हेसातु आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *