झारखंड तैलिक साहू सभा ने एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा की जीत का दावा किया

खूंटी: झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की प्रचंड जीत का दावा झारखंड तैलिक साहू सभा ने किया है। बुधवार को स्थानीय गोल्डन पैलेश में आयोजित पत्रकारवार्ता में झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी की लहर है। भारत को विकसित राष्ट्र देखने के लिए लोग आतुर हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद कश्यप,प्रदेश महासचिव मदन कुमार, प्रदेश युवा महासचिव राजकिशोर साहू और जयकांत कश्यप ने कहा कि रैली साहू समाज इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। उन्होंने अपने समाज के लोगों से आने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए को जीतने की अपील की। वहीं महेश महतो ने कहा की आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है।आज भी मोदी जी दिन रात बिना छुट्टी लिए देश के लिए काम कर रहे है। आज हर तरफ मोदी मोदी का नारा लग रहा है चाहे युवा हो महिला हो किसान हो सभी को सीधे सीधे योजना से जोड़ रहे है और सभी कुछ न कुछ योजना का लाभ भी ले रहे हैं। आज भारत देश आर्थिक दृष्टिकोण से भी समृद्ध हो रहा है ।देश एक सुरक्षित हाथों मे है। आज झारखंड में भ्रष्टाचार हावी है। हर जगह बिना चढ़ावा के कुछ भी काम नही होता है, चाहे ब्लॉक स्तर हो या किसी अन्य विभाग में हर जगह भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।झारखंड अब जाग चुका है। किसी के बहकावे में नही आना है।निश्चित रूप से आज नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा इसके लिए खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को 13 मई दिन सोमवार को भारी से भारी मत देकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करे।श्री महतो ने कहा कि जो भी वोटर है वो चुनाव के दिन सब काम छोड़कर पहले मतदान करे और जो वोटर बाहर हैं उनसे भी अपील किए की वोट के दिन अपने अपने लोकसभा क्षेत्र मे जाकर वोट करे और एकता का परिचय दे और इस चुनाव के महापर्व मे सभी योगदान दे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बंधु गंझु,शिवनारायण गंझू जिला अध्यक्ष युवा जयकांत कश्यप,सूरज मंहतो, दिनेश कुमार महतो, शशि साहू नीरज कुमार साहू,सुबोध साहू,सरवन साहू, उपेंद्र नाग व समाज के गणमान्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *