लातेहार में भी केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, मनरेगा का नाम बदल कर VB-G RAM G करने का विरोध

रांची: लातेहार समाहरणालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की लातेहार जिला इकाई के द्वारा एक विशाल धरना कार्यक्रम का आयोजन किया ।विषय था केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट यानी मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कानून को पास करने का विरोध। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम उपस्थित हुए।
मौके पर पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार अब मनमानी पर उतर आई है और नाम बदलने की नीतियों को आगे बढ़ते हुए अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रही है। यह देश की धर्मनिरपेक्षता पर खतरा तो है ही साथ ही विपक्ष की आवाज को खामोश करने और महात्मा गांधी के आदर्शों को मौन करने का एक षड्यंत्र भी है।
जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि आज राज्य भर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं क्योंकि यह योजना का नामकरण नहीं बल्कि महात्मा गांधी के विचारों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना है।
जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष और झामुमो के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार दुबे ने कहा कि नाम बदलकर महात्मा गांधी के आदर्शों को खत्म करने की साजिश भाजपा द्वारा रची जा रही है और इसे विपक्ष किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगा।
कार्यक्रम के दौरान तमाम वक्ताओं ने केंद्र सरकार के तानाशाही रवैए है और नाम बदलने की उनकी विकृत मानसिकता पर सवालिया निशान लगाया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने बारी बारी से अपने विचार रखे।
झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि
नाम बदलने की मानसिकता का विरोध करते हुए सौरभ ने कहा कि सुबे में भारतीय जनता पार्टी के नेता इस विषय पर मौन है वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता अभियान में पार्टी से जुड़ने वाले लोगों पकी संख्या गिलने में लगे हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यक्रम में 20 दिसोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद और झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में सूबे के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष वैद्यनाथ राम, जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र लोहरा,जीरा देवी, ममता सिंह, इनायत करीम, पप्पन खान, मोहन गंझू, सुदामा प्रसाद, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना उरांव, जिला प्रवक्ता शमशेर खान, सुशील कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *