आदिवासी और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ झामुमो का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 25 को

खूंटी: झामुमो जिला समिति की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला छात्र मोर्चा जिला समिति की घोषणा हुई। विभिन्न संगठनों का विस्तार कर जिला समिति को सौंपने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पार्टी की गतिविधियों को अपडेट करने का निर्देश दिया गया।
वहीं जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि आदिवासी और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और यूसीसी कानून के खिलाफ 25 जुलाई को झामुमो के कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से आज सभी वर्ग परेशान है। झामुमो आम जनता की आवाज बनकर केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन करेगा। बैठक मे जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के साथ सचिव गुलशन सिंह मुंडा, केंद्रीय सदस्य सह उपाध्यक्ष मंगन मंजित तिरु,केंद्रीय सदस्य सह कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल, केंद्रीय सदस्य मकसुद अंसारी, उषा धान,केंद्रीय सदस्य सह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमंत तोपनो, सचिव कुवारसिंग मुण्डरी,केंद्रीय सदस्य सह महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेलाता कंडुलना, उषा धान उपाध्यक्ष सीता नाग, सचिव अनिमा कच्छप केंद्रीय सदस्य सह जिला क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पहान, सचिव प्रकाश नाग मुण्डा, अंतोनि कच्छप, राजन नायक, JMM जिला संगठन सचिव अर्जुन मुण्डा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय संगा, छात्र संग अध्यक्ष डेविट हमसोय, सचिव श्याम कुमार मुण्डा, उपाध्यक्ष मनोज गुड़िया, सदस्य राम होरो, जितुवा होरो, मांगु होरो, वीरेंद्र सिंह मुण्डा, जॉनसन होरो, जस्तियन भेंगरा, महिला मोर्चा सचिव अनिमा कच्छप, खुर्शीद खान , सीमा कुमारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *