प्लाजा चौक के पास भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर घायल
रांची: प्लाजा चौक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सेना के वाहन से टकरा गई। हादसे में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों घायल अंदर फंस गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।


