झारखंड में 8- 9 जून तक मॉनसून दे सकता है दस्तक, 22 से 23 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। . मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को मॉनसून केरल में प्रवेश करेगा. जिसके बाद झारखंड में 8 से 9 जून तक प्रवेश कर जायेगा. इधर, रांची मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है। केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 22 और 23 मई को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
24 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *