झारखण्ड में दो टोपी हावी है जो हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहा है: रघुवर दास

कलिंगा भारती फॉउंडेशन ने बिरसा मुंडा जयंती सम्मान समारोह का किया आयोजन,कई लोगों को किया सम्मानित

रांची : रांची के आर्यभट्ट सभागार में रविवार को कलिंगा भारती नई दिल्ली और भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के द्वारा बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और विशिष्ट अतिथि रांची के विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर भगवान् बिरसा मुंडा के वंशजों को मंच पर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश विदेश के कई कलाकारों और लेखकों को सम्मानित किया गया. वहीँ मंच पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई. इस मौके पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने भगवान् बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि जिस संस्कृति को बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने अपनी कुर्बानी दी आज झारखण्ड में चौतरफा हमला हो रहा है. झारखण्ड में दो टोपी हावी है. जो हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहा है.झारखण्ड के नौजवानों को उलगुलान करने की जरुरत है।
केंद्र की भाजपा सरकार ने आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया है. भगवान् बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह पुरे देश में मनाया जा रहा है.
वहीँ भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी भगवान् बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही कहा कि झारखण्ड की संस्कृति को बचाने की जरुरत है। यहां के युवा बड़ी संख्या में नशे के शिकार हो रहे है , उसे जरूरत है.
वहीँ कलिंगा भारती फॉउंडेशन के राष्टीय अध्यक्ष अक्षय कुमार सामल ने कहा कि बिरसा मुंडा की 150 जयंती पर यह कार्यक्रम हो रहा है. आजादी के गौरव दिवस पर देश के महान विभूतियों को देश आवर दुनिया को जनाने का अधिकार है. भगवान् बिरसा मुंडा की जीवनी को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. आज देश और विदेश के सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया है. फॉउंडेशन के मुख्य संरक्षक राजा राम महतो ने कहा कि भगवान् बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को गौरव दिवस मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में हमलोग बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *